फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिले को मिलीं छह वेटरिनरी एंबुलेंस

Sat, 25 Mar 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गांव-गांव जाकर पशुओं का उपचार सुनिश्चित हो, इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग ने जिले को छह मोबाइल वेटरिनरी एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की है। लखनऊ से दो एंबुलेंस शनिवार को पहुंच गईं जबकि चार एंबुलेंस को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन



यह जानकारी जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने दी। बताया कि मोबाइल एंबुलेंस सेवा का पशुपालक बड़े पैमाने पर लाभ उठा सकेंगे। टोलफ्री नंबर 1962 पर फोन कर अपनी सूचना दे सकेंगे।


मोबाइल टीम कुछ समय के अंदर ही उनके घर पहुंच जाएगी। सुबह 10 से रात आठ बजे तक पशुपालक इसका लाभ उठा सकेंगे। इस अवधि के बाद आने वाले फोन को कम्प्यूटर स्वत: रिकार्ड कर लेगा। सुबह टीम संबंधित सूचना के आधार पर पशुपालक के पास पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें