फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग में अब घंटे भर में रजिस्ट्री जरूरी

Fri, 03 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर ​स्थित बैनामा दफ्तर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/आलापुर। भूमि बैनामा कराने की प्रक्रिया को और पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के लिए प्रशासन की ओर से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग प्रणाली में अहम बदलाव किया गया है। अब ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने के बाद निर्धारित समय से एक घंटे के भीतर ही रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्री नहीं हो पाती है, तो बुकिंग स्लॉट अपने आप निरस्त हो जाएगा और संबंधित को फिर से अगले दिन के लिए नया स्लॉट बुक कराना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले की अकबरपुर, आलापुर, जलालपुर, टांडा व भीटी तहसील में रोजाना बड़ी संख्या में लोग भू संपत्तियों की खरीद फरोख्त के लिए आते हैं। इस दौरान भीड़ के कारण लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। रजिस्ट्री कराने की नई व्यवस्था से अब लोगों को घंटों इंतजार करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आलापुर की सब रजिस्ट्रार महिमा मिश्रा ने बताया कि इससे रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही काम काज भी बेहतर बनेगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व में देखा जाता था कि लोग स्लॉट बुक कर लेते थे लेकिन समय पर उपस्थित नहीं होते थे, जिससे अन्य लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब शासन स्तर से ऑनलाइन ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बैनामा लेखकों, क्रेता व विक्रेताओं से अपील की कि अब स्लॉट बुक कराने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज, गवाह व अन्य औपचारिकताओं को पूरी तरीके से तैयार रखें। उन्हें एक घंटे की समय सीमा के भीतर ही दस्तावेजों का सत्यापन, हस्ताक्षर व अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

यदि किसी कारणवश देरी होती है और समय सीमा पार हो जाती है, तो सिस्टम स्वतः स्लॉट को निरस्त कर देगा और उसी दिन रजिस्ट्री कराना संभव नहीं हो सकेगा। इसके लिए उन्हें दूसरे दिन फिर से स्लॉट बुकिंग कराना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें