टांडा (अंबेडकरनगर)। शादी तय होने के बाद युवक युवती के घर पहुंच गया। शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बाद में युवती से शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व आईटीएक्ट की धारा में केस दर्ज कराया है।
घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी रिश्तेदारी अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर में है। जहां वह अक्सर आया जाया करती थी। एक मार्च 2018 को मुहल्ला निवासी आरोपी वीरेंद्र सोनकर से उसका विवाह तय हो गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद वीरेंद्र उसके घर आया। जबरन शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही वीडियो भी बना लिया।
शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया। आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं मेंं केस दर्ज कर जांच की जा रही है।