टांडा (अंबेडकरनगर)।सिख समुदाय के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध प्रदर्शन कर चौक घंटाघर के पास पुतला फूंका। इसमें बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि देश की भूमि पर राहुल गांधी को बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती। इसलिए विदेशों में जाकर उलजुलूल ब्यान देते हैं। कहा कि सिख समुदाय के विरुद्ध उनकी टिप्पणी ने पूरे देश की छवि धूमिल करने का प्रयास है।गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह ने कहा कि अमरीका में दिया गया बयान निंदनीय है। राहुल को माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर अंशु बग्गा,सरदार तरन जीत सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल,पूर्व विधायक संजू देवी,घिसियावन मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।