यातायात माह के दौरान मंगलवार को अभियान चलाकर चार पहिया वाहनों व ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों में पंपलेट का वितरण कर जागरूक किया गया।
यातायात प्रभारी सुधांशु ने बताया कि मंगलवार को अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर कैंप लगाकर चार पहिया वाहनों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए।
अभियान चलाकर 66 चार पहिया वाहन, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 10 ट्राई साइकिल के पीछे रिफ्लेक्टर लगाया गया। बताया कि रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
इसके अलावा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी सुधांशु, सीताराम, रवींद्र प्रताप सिंह, शरद आदि मौजूद रहे।