फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्य बनाकर ग्रहण करें शिक्षा’

Mon, 15 Feb 2016 11:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि तहसीलदार रमेश मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की ताकत मिलती है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बढ़ावा देने की है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे सांस्कारिक शिक्षा ग्रहण करें और समाज व देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राम प्रताप मिश्र ने कहा कि एक लक्ष्य बनाकर शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे बच्चों की दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें।

इस मौके पर वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा आयत सिद्दीकी को स्व. रामसहाय यादव प्रशस्ति पत्र व एक हजार रुपये नगद तथा हाईस्कूल में जन्नतुलनिशा को स्व. रामसेवक त्रिपाठी प्रशस्ति पत्र व 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कई अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रबंधक सुरेेद्र कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य संजय यादव ने बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय प्रशासन की वचनबद्घता दोहराई। इस दौरान रामसमुझ त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, त्रियुगी नरायन मिश्र, अनुराग त्रिपाठी, रमेश मिश्र, हरिशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें