फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कड़ी सुरक्षा में हुई पुनर्मतगणना

Wed, 22 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। विकास खंड क्षेत्र टांडा की ग्राम पंचायत पूरा बक्सराय के चुनाव की पुनर्मतगणना तहसीलदार टांडा के न्यायालय कक्ष में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। फिलहाल परिणाम को गोपनीय रखा गया है। मतगणना टीम ने बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन




गत दिवस एसडीएम टांडा दीपक वर्मा ने शीला बनाम जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य के वाद की सुनवाई करते हुए पुनर्मतगणना का निर्देश दिया था।



तहसीलदार टांडा आलोक रंजन सिंह की देखरेख में बुधवार को बीडीओ अंजली भारती, दोनों पक्षों के अधिवक्ता व मतगणना एजेंट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच पुनर्मतगणना हुई। इसके बाद मत पत्र को सुरक्षित बॉक्स में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें