अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की चल रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुधवार को 2801 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचल दस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा 119 केंद्रों पर आयोजित हुई। संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 10,563 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 766 गैरहाजिर रहे और 9797 ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट के 11,690 विद्यर्थियों ने चित्रकला विषय की परीक्षा दी। पंजीकृत 13582 में से 1892 ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली में 85 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उर्दू विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 1638 में से 143 ने परीक्षा छोड़ दी और 1495 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस अवध किशोर ने बताया कि टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज बेवाना, राजकुमारी इंटर कॉलेज पीठापुर सरैया, द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज बेनीपुर, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज नरहरपुर, रामबाबा विद्या मंदिर व जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला का निरीक्षण किया। सभी जगह परीक्षा गुणवत्तापूर्ण से चलती मिली।