फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

Sun, 02 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने और फिर तय तिथि पर बरात न लाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भीटी क्षेत्र की एक युवती की मुलाकात अकबरपुर के खानपुर शाह सुलेमपुर निवासी शाह आलम से फोन पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि शाह आलम ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पर पीड़िता के परिजनों ने युवक के परिवार से बात की, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से 29 अक्तूबर को विवाह तय हुआ। शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं। इसी बीच 25 अक्तूबर को शाह आलम के परिजनों ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि युवती की मां उनके परिवार की बदनामी कर रही हैं। आहत परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 26 अक्तूबर को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां आरोपी पक्ष ने एक दिन का समय मांगा, लेकिन न तो जवाब दिया और न ही तय तारीख पर बरात लेकर पहुंचे।
चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी शाह आलम, उसके रिश्तेदार हनीफ, जोखन और गुल्ला देवी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि मामले में दुष्कर्म और शादी से मुकरने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें