फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से किया दुष्कर्म, दो पर केस

Sat, 11 May 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला गत दिवस सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी व उसके एक मित्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सम्मनपुर थाने में शुक्रवार देर शाम दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शाम साढ़े सात बजे घर से कुछ दूर नहर के किनारे शौच के लिए गई थी। वहां गांव निवासी युवक अनुराग व उसके साथ रिंकू ने किशोरी का मुंह दबाया और जबरन सूखी पड़ी नहर में खींच ले गए। वहां अनुराग ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि शोर मचाने से रोकने के लिए रिंकू ने उसका मुंह दबाए रखा।
विज्ञापन

महिला के अनुसार जब उनकी पुत्री आरोपियों के चंगुल से छूटी तो आवाज लगाई। इसके बाद वह तथा अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह वहां पहुंची तो दोनों आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें