फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से घर जा रही छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। कोचिंग से घर जा रही छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा रविवार को थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर सिंघलपट्टी चौराहा स्थित एक संस्थान में कोचिंग के लिए गई थी। बताया जाता है कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह कोचिंग से छूटने के बाद घर के लिए निकली हुई थी। जब वह गांव के पास पहुंची ही थी कि मुड़ियारी गांव निवासी गोरख अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया।
आरोप है कि बालिका को रुकवा कर गोरख ने उसका मुंह रुमाल से बंद कर दिया और पास स्थित गन्ने के खेत में घसीट ले गया। इसके बाद दुराचार किया। जाते समय शिकायत करने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए साथियों के साथ आरोपी फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और घटनाक्रम परिजनों को बताया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पीड़िता अपने पिता के साथ राजेसुल्तानपुर थाने पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोरख के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि छात्रा का बयान लेकर उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें