फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा दिलाने के बहाने किशोरी को अहमदाबाद ले गया फूफा, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। किशोरी को उसके ही रिश्तेदार द्वारा पढ़ाई के नाम पर अहमदाबाद ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कोरोना पॉजिटव होने के चलते उसे जेल नहीं भेजा जा सका। उधर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत घोरठ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किशोरी की मां को भरोसा दिलाया कि वह उसकी पुत्री को अहमदाबाद ले जाकर अच्छी शिक्षा दिलाएगा। रिश्ते में किशोरी का फूफा होने के कारण महिला ने उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद वह किशोरी को अहमदाबाद लेकर चला गया। वहां उसके साथ करीब डेढ़ वर्ष तक आरोपी दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने कई बार आरोपी से घर भेजने की मिन्नतें भी की, लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी। इस बीच परिजनों के तमाम दबाव के बाद आरोपी ने गत दिवस पीड़िता को उसके घर पहुंचाया। यहां आते ही पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी रिश्तेदार के विरुद्घ तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्घ दुष्कर्म, धमकी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया। हालांकि आरोपी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते जेल नहीं भेजा जा सका। उसे क्वारंटीन किया गया है। थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें