जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत गांव निवासी एक मासूम के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नाबालिग बालिका शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वहां पहुंचे उफरौली निवासी फूलचंद्र उसे बहला फुसलाकर गांव के बाहर झाड़ी में ले गया।
इसके बाद उसने दुराचार किया। बालिका रोती हुई घर पहुंची और आप बीती परिवारीजनों को बताई। इस पर पिता मासूम को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुराचार का केस दर्ज कर लिया है।