अंबेडकरनगर के राबी बहाउद्दीनपुर में रामलीला मंच का लोकार्पण करतीं नगर परिषद अध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के रावी बहाउद्दीनपुर में नवनिर्मित रामलीला रंगमंच का नगर पालिका परिषद अकबरपुर अध्यक्ष सरिता गुप्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख धर्मेश व भाजपा नेता मनोज गुप्त ने शुभारंभ किया।
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में रामलीला मंच प्रदान करने का वायदा यहां की जनता से किया गया था। जहां पर भी रामलीला मैदान में जमीन उपलब्ध है, वहां पर रामलीला मंच का निर्माण प्रारंभ होगा।
धर्म जागरण प्रमुख ने कहा कि रामलीला मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। इससे पहले वार्ड सभासद अमित राजभर ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर रामलीला से जुड़े तमाम कलाकार व नागरिक मौजूद रहे। बाद में रामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया गया।