फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परंपरा व संस्कृति को जीवंत रखने की अहम कड़ी है रामलीला

Thu, 23 Oct 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के फतेहपुर मोहितपुर में रामलीला मंचन के दौरान विष्णु स्तुति का दृश्य।
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के फतेहपुर मोहितपुर में जय बजरंग आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में बुधवार को छह दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष जगदंबा सिंह ने विधि-विधान पूजन अर्चन करने के बाद श्रीराम मुकुट का पूजन किया। कहा कि रामलीला देश की परंपरा व संस्कृति को जीवंत रखने में अहम कड़ी है।
विज्ञापन

भारतीय परंपरा, संस्कृति और धार्मिक मान्यताएं सर्वसमाज को लगातार एक सूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी निभा रही है। भगवान विष्णु नारद के अहंकार को तोड़ने के लिए मायानगरी का निर्माण कराते हैं। राजा शीलनिधि की पुत्री विश्वमोहिनी के स्वयंवर में नारद विवाह की इच्छा रखते हैं, लेकिन भगवान विष्णु की ओर से दिए गए बंदर रूप के कारण नारद हंसी का पात्र बन जाते हैं। नारद क्रोधित होकर भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि भविष्य में इन्हीं बंदरों से उन्हें सहायता लेनी पड़ेगी। मंचन के अगले दृश्य में दिखाया गया कि रावण अपने बल और अहंकार में चूर होकर साधु-संतों पर अत्याचार करता है। देवताओं ने भगवान विष्णु से विनती की कि अगर रावण को रोका नहीं गया, तो पृथ्वी से धर्म का लोप हो जाएगा। भगवान विष्णु ने देवताओं को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही मानव रूप में अवतरित होकर अधर्मियों को दंड देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें