फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा में रामलीला 15 से, हुई मुकुट पूजा

Thu, 28 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। स्थानीय श्रीरामलीला समिति की ओर से 15 अक्तूबर से रामलाली का मंचन किया जाएगा। उससे पहले श्रीराम रंगमंच पर मुकुट पूजा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों व कलाकारों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां सीता व वीर हनुमान के मुकुट का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। इसमें समिति के महामंत्री अनिरुद्ध अग्रवाल व अन्य लोग शामिल हुए। पूजन के बाद रामायण पाठ व भजन व कीर्तन हुआ।
रामलीला के निर्देशक बजरंगी लाल सोनी ने बताया कि कलाकारों लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। 15 से 24 अक्तूबर तक रामजन्म से लेकर रावण वध तक रामलीला का मंचन होगा। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश मिश्र, दिलीप मोदनवाल, श्यामबाबू गुप्त, डॉ. सुरेश प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, श्रीराम कृष्ण लीला समिति पदाधिकारियों ने भी मुकुट पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें