फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छेड़छाड़ के केस में पीड़ित पक्ष को धमकाने पर दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 28 Sep 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। पुत्री से छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने वाली महिला के परिजनों को धमकाने का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने इब्राहिमपुर थाने के एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने में गत दिनों एक महिला ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में दो युवकों के साथ एक महिला को भी नामजद किया गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। इसलिए थाने के दरोगा संजीव कुमार ने परिजनों को फोन कर धमकाया और अभद्रता की। धमकाने का ऑडियो वायरल होने पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने दरोगा संजीव को लाइन हाजिर कर दिया है। दूसरे ऑडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें