फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बसखारी में रावण दहन के साथ रामलीला का समापन

विज्ञापन
बसखारी की सब्जी मंडी के पास उत्तरी पोखरे पर रविवार देर शाम धू-धूकर जलता रावण का पुतला।संवाद
विज्ञापन
बसखारी। राम और रावण के बीच भीषण युद्ध के मंचन के बाद रविवार देर शाम सब्जी मंडी के पास उत्तरी पोखरे पर रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मेला स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रामदल और मेघनाथ के बीच युद्ध के मंचन से हुई। मेघनाथ के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इसके बाद हनुमान संजीवनी बूटी लाने द्रोणागिरि पर्वत पहुंचे और बूटी की पहचान न होने पर पूरा पर्वत ही उठा लाए। संजीवनी मिलने पर लक्ष्मण स्वस्थ हुए और युद्ध में मेघनाथ का वध कर दिया। इसके बाद रामदल और कुंभकरण के बीच युद्ध हुआ, जिसमें कुंभकरण मारा गया।
अंत में राम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। दोनों ओर से बाण चलाए गए। अंततः राम के बाण से रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही मैदान में खड़े विशाल पुतले को आग लगा दी गई। पुतले के जलते ही दर्शकों ने जयकारे लगाए और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें