अंबेडकरनगर। टांडा विधानसभा के अवसानपुर स्थित डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामबाबू गुप्ता ने किया।
इस प्रतियोगिता में 200 मीटर बालक वर्ग में चमन मौर्या व अभिषेक बालिका वर्ग में नंदनी वर्मा प्रथम रहीं। इसके अलावा 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रतिमा व बालक वर्ग में अरुद्ध व सुमित मौर्या। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में कृष्णा कनौजिया, प्रशांत कुमार व प्रियांश यादव प्रथम रहे। इस दाैरान क्षेत्रीय युवा कल्याण विकास दल अधिकारी अतुल सिंह, रामकृष्ण पांडेय, सुरेंद्र वर्मा, जितेंद्र माैर्य, सूर्यनाथ व शालिनी मौजूद रहीं।