फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार दिन में एक लाख से ज्यादा वाहनों से गुजरे रामभक्त

Sat, 15 Feb 2025 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज डिपो में खड़ी बसें। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माघी पूर्णिमा के बाद प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जिले की सीमा में पहुंची। चार दिन बाद शनिवार को संख्या में कमी आने के साथ हालात भी सामान्य नजर आए। वाहनों को 15 से 20 मिनट तक रोककर अयोध्या की ओर रवाना किया गया, जिससे कतार में फंसे रहने की समस्या नहीं खड़ी हुई। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमा पर बनाए गए बैरियर का निरीक्षण कर पल-पल की निगरानी रखी। पिछले चार दिन में एक लाख से अधिक वाहनों के यहां से गुजरने का अनुमान है।
विज्ञापन

बसंत पंचमी के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था जिले से होते हुए अयोध्या की ओर रवाना हो रहा था। माघी पूर्णिमा स्नान के बाद से तो मानो आस्था का सैलाब अयोध्या की राह पर उमड़ पड़ा था। लगातार बढ़ती संख्या के कारण अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर, भीटी थाना क्षेत्र के चनहा चौराहा पुलिस चौकी के पास कई-कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग रही थीं। श्रद्धालुओं को तीन से चार घंटे तक यहां रोक कर रखा जा रहा था। ऐसे में श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
सीमा पर पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई अन्य स्थानों पर भी बैरियर बनाने पड़े थे। शनिवार को भी अयोध्या में भीड़ के चलते सीमित संख्या में वाहनों को प्रवेश की अनुमति दिए जाने का आदेश जारी किया गया था। इसे देखते हुए अयोध्या जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाए गए थे, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में वाहनों के पहुंचने के कारण हालात भी नियंत्रित रहे। कहीं 10 तो कहीं 12 वाहनों को ही रोका जा रहा था। इन्हें भी 15 से 20 मिनट तक रोककर अयोध्या के लिए रवाना किया जाता रहा।
विज्ञापन

यादव नगर में सुबह से लेकर शाम तक सन्नाटा सा बना रहा। चनहा चौराहे पर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए भीड़ जरूर लग रही थी। यहां स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी शुरू कराया गया, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य प्रांत के श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया।



वर्जन,
हालात पूरी तरह से नियंत्रण में
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से हालात पूरी तरह से नियंत्रण में रहे। जो श्रद्धालु आ रहे थे, उन्हें कुछ देर रोककर आगे भेज दिया जा रहा है। एक लाख से अधिक वाहन जिले की सीमा से होकर अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन


विशाल पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें