फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आशनाई के चक्कर में चचेरे भाई ने की थी राम आशीष की हत्या

Mon, 06 Jan 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन





अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के रानीपुर गिरंट गांव में युवक की गला रेतकर हत्या करने के केस में उसी के चचेरे भाई की संलिप्तता सामने आई है। हत्या के केस में जिन छह लोगों को नामजद किया गया, उन्हें बेकसूर बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

सोमवार को पुलिस लाइंस में एसपी केशव कुमार ने बताया कि रानीपुर गिरंट गांव निवासी राम आशीष का शव रविवार को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाग में मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर राजेश, उसके पिता रामनयन, पुत्र सिकंदर, सचिन और रोली व परिवार के सनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी राजेश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आशनाई का मामला प्रकाश में आने के बाद राम आशीष व उसके परिजनों के मोबाइल नंबरों पर आने वाले फोन की कुंडली खंगाली गई। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अभिषेक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने पुलिस को बताया कि वह राम आशीष की पत्नी से प्यार करता था। मृतक की पत्नी से बात करने के साथ ही मोबाइल से चैटिंग भी करता था। यह बात राम आशीष को पता चल गई थी। 10 दिन पूर्व दोनों के बीच बहस हुई थी। राम आशीष नेे उसे जान से मार डालने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने राम आशीष की हत्या की साजिश रची। रविवार को जब राम आशीष घर से शौच के लिए निकला तो अभिषेक ने उसका पीछा किया। बेलबना बाग में दोनोंं के बीच हाथापाई हुई। अभिषेक ने राम आशीष को जमीन पर पटक कर उसका गला घोट दिया। बाद में ब्लेड से उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लिए गए नामजद आरोपियों को छोड़ दिया। एसपी ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें