फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तालाब में डूबकर राजगीर की मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जग्गू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कटेहरी, (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के मरथुआ सरैया में राजगीर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशनगढ़ निवासी जग्गू (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन


जग्गू, वीरेंद्र नामक व्यक्ति के यहां मकान निर्माण कार्य में राजगीर का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे दिन भर के काम से थककर वह पास के तालाब में स्नान के लिए गए थे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे, तब उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया गया। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने तालाब में उनका शव उतराता देखा। इसके बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जग्गू के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां व एक पुत्र हैं। पुत्र सूरज कक्षा 10 में पढ़ रहा है। वहीं पुत्री मुस्कान कक्षा नौ व पायल कक्षा आठ की छात्रा है। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के आगे रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें