फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर बाजार आज बंद रहेगा

Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यवसाई व व्यापार मंडल महामंत्री की दुकान पर लूट के प्रयास के दौरान हुए गोलीकांड के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों ने 20 अक्तूबर को राजेसुल्तानपुर बाजार बंद करने का निर्णय लिया है।  गौरतलब है कि 14 अक्तूबर की देर शाम बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बाजार स्थित व्यापारी नेता शैलेंद्र तिवारी की किराना की दुकान पर लूट के इरादे से कई राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन


इसमें शैलेंद्र, उनके पुत्र भोलू व एक अन्य मुन्ना घायल हो गए थे। घटना के दूसरे दिन व्यापार मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में बाजार व थाना परिसर धरना-प्रदर्शन हुआ था। एसडीएम व सीओ ने 48 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने धरन्रा  समाप्त कर दिया था।

इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई समयावधि पूरा होने पर मंगलवार शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगाशंकर साहू के नेतृत्व में मुसाफिर सोनकर, सुल्तान अहमद, हरिशंकर मौर्य, मोहम्मद शाहिद, नरेंद्र सिंह व अभिषेक सिंह आदि ने थाने में थानाध्यक्ष से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में गंभीरता नहीं  दिखा रही है।
विज्ञापन


इससे व्यापारियों में भय व्याप्त है तथा उनमें आक्रोश फैलता जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया, तो 20 अक्तूबर को एक बार फिर से बाजार बंद के साथ ही धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, एसओ ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें