फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को मिला नगर पंचायत का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीत रहे वर्ष के अंत में जिले के आलापुर विधानसभा क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को नगर पंचायत का बड़ा तोहफा मिला। दोनों नगर पंचायतों में कुल 38 गांवों को रखा गया है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अब इन दोनों क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से होने की जहां संभावना है, वहीं विभिन्न समस्याओं से जूझ रही संबंधित क्षेत्र की लगभग 40 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। दो नई नगर पंचायत के साथ ही जिले में अब कुल चार नगर पंचायत हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले के आलापुर विधानसभा क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बीते दिनों इस संबंध में शासन से विभिन्न प्रकार के पत्राचार भी हुए। तमाम प्रक्रियाओं के बाद बीत रहे वर्ष के अंत में जिले को दो नए नगर पंचायत का तोहफा मिल गया। राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के साथ ही अब जिले कुल चार नगर पंचायत हो गई हैं। दो नगर पंचायत बसखारी अशरफपुर व इल्तिफातगंज पहले से ही स्थापित हैं। राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से संबंधित क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घूमने की संभावना बढ़ गई है।
एडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नगर पंचायत में कुल 38 गांव को रखा गया है। जहांगीरगंज नगर पंचायत में जहांगीरगंज दक्षिण पूरब, सिंहपुर दक्षिण, हेमराजपुर पूरब, गोलईपुर उत्तर पूरब, उधरनपुर पूरब, चकमसेना पूरब, गनपतपुर पूरब, नरियांव दक्षिण, मामपुर मध्य, जगदीशपुर मध्य, चकतारा मध्य, विश्वनाथपुर उत्तर, फतेहपुर खास उत्तर, नेवारी दुराजपुर उत्तर मध्य, गोपालपुर पंडित मध्य, चंदनपुर उत्तर पूरब, हसनपुर डिभनी उत्तर पूरब व ककरापारा दक्षिण पूरब शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में राजेपुर शहरयारपुर उत्तर, नरवरपट्टी उत्तर पूरब, बलरामपुर मध्य, तरौना बासगांव उत्तर प्रिश्चम, भरौली उत्तर पश्चिम, तुलसीपुर पश्चिम, तिलोकपुर दक्षिण, बछुआपार मध्य, भवानीपुर पश्चिम दक्षिण, धारूपुर दक्षिण, जनेश्चरी बुजुर्ग दक्षिण, सिरसिया दक्षिण, तिहायतपुर, जमुनीपुर मध्य, पटखौली मध्य, बिजली पण्डौली उत्तर पूरब, सिरसिया दक्षिण पूरब, घूघुलपट्टी उत्तर, बिजली तिहायतपुर पूरब मध्य व बिजली खानपुर पूरब शामिल है।
एडीएम अमरनाथ राय ने बताया कि आलापुर विधानसभा के राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को शासन से नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसमें कुल 38 गावों को शामिल किया गया है। यदि किसी को इस संबंध में आपत्ति हो, तो वह 15 दिन के अंदर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें