जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बगल बनी पुलिया के दोनों तरफ टूटी रेलिंग हादसे का सबब बन गई है। इस मार्ग से छोटे-बड़े वाहनों का आना जाना होता है। पुलिया पर कई बार दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। इसके बाद भी रेलिंग को दुरुस्त कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। करीब दो वर्ष से क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत कराने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से मांग की। क्षेत्र के रविकांत, गुरुप्रसाद, आशीष, देवेश आदि ने जिला प्रशासन से पुलिया की रेलिंग की मरम्मत कराने की मांग की है।