फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल आरक्षण कक्ष में तोड़फोड़,

Mon, 21 Dec 2015 11:45 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने देर शाम निकलने वाला ट्रेनों का आरक्षण चार्ट भी फाड़ दिया। आरक्षण केंद्र पर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद गाली गलौज करते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के बाहर प्राय: आराजक तत्व जमे रहते हैं। तत्काल टिकट तथा अनाधिकृत ढंग से आरक्षण केंद्र के अंदर जाकर टिकट बनवाने को लेकर प्राय: विवाद होता रहता है। रविवार देर शाम इस बात को लेकर आरक्षण केंद्र पर अरजक तत्वों ने जम कर तोड़ फोड़ की।

चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर बृजेश कुमार यादव के मुताबिक वे रविवार शाम लगभग आठ बजे के बाद रात में आने वाली गाड़ियों का चार्ट निकालने के लिए वे आरक्षण केंद्र पर पहुंचे थे। जैसे ही वे कक्ष का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे और कम्प्यूटर ऑन किया ठीक उसी समय तीन चार लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और केन्द्र से बाहर खीच ले गए। इन लोगों ने उनका जैकेट फाड़ दिया और जेब में रखे 400 रुपए भी छीन ले गए। तहरीर के मुताबिक ये हमलावक दोपहर के समय केंद्र के अंदर आकर बनवाने की बात कर रहे थे लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।

इसी बात से आक्रोशित होकर दमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। उनके मुताबिक हमलावरों ने पिटाई करते हुए धमकी भी दी कि यदि नहीं सुधरे तो आगे कैश भी लूट ले जाएंगे। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने वहां मौजूद रेल आरक्षण चार्ट भी फाड़ दिया। कुर्सियां भी तोड़ दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर बृजेश ने  अकबरपुर जीआरपी तथा आरपीएफ थाने को लिखित तौर पर घटना की जानकारी दी। आरपीएफ ने तो तहरीर ले लिया, लेकिन कार्रवाई में आनाकानी करने पर मामले की सूचना एसपी रेलवे को दी गई।

इसके बाद अकबरपुर जीआरपी पुलिस ने बृजेश की तरफ से आरोपी अकबरपुर निवासी मुराद व दो अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया। मामले में की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें