फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के खिलाफ छापेमारी, दो दुकानें सील

Fri, 28 Aug 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिलावट के संदेह में चार दुकानों से बर्फी, खोआ व  दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले  में एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी के दौरान उसके इर्दगिर्द स्थित दो मिठाई  दुकानदार अपनी अपनी दुकानों का शटर गिराकर भाग गए। इस पर टीम ने दोनों  दुकानों को सील कर दिया। उधर छापेमारी टीम के साथ बड़ी संख्या में  पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के चलते संबंधित क्षेत्र के दुकानदारों में  हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन

    मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश  पाने एवं इसमें लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर  डीएम विवेक ने शुक्रवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में खाद्य संरक्षण एवं  औषधि प्रशासन की टीम को सघन छापेमारी का निर्देश दिया। छापेमारी के दौरान  बड़ी संख्या  में पुलिस कर्मियों को टीम के साथ लगाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार सायं  एसडीएम सदर पंकज के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर नगर के फैजाबाद मार्ग पर  स्थित राजेंद्र जायसवाल की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। यहां मिलावट के  संदेह में बर्फी, चीनी का चूरा व सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। छापेमारी के  दौरान अगल बगल स्थित दो मिठाई दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।  एसडीएम के निर्देश पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया।
       टीम  यहां से अकबरपुर ब्लाक के निकट श्री आदर्श मिष्ठान पहुंची। यहां मिलावट का  संदेह होने पर बर्फी का नमूना लिया गया। इल्तिफातगंज मार्ग पर नमस्ते  इण्डिया नामक डेयरी पर छापा मारा। यहां से दूध का नमूना लिया गया। उधर  खाद्य संरक्षण टीम ने आलापुर बाजार स्थित रामफेर की मिठाई की दुकान पर छापा  मारा। टीम को देखते ही बाजार की अधिकांश मिठाई की दुकानों के शटर गिर गए।  दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर इधर उधर खिसक लिए। टीम ने यहां से  मिलावट का संदेह होने पर खोए का नमूना लिया। इस दौरान मुख्य खाद्य निरीक्षक  विनोद पाण्डेय, तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्य खाद्य  निरीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए गोरखपुर भेज  दिया गया है। बताया कि आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें