एक दिन पहले पुलिस ने जहां सिर्फ हंसवर थाना क्षेत्र स्थित बसपा नेता के गांव नसीराबाद में छापा मारा था, वहीं शनिवार रात एक बार फिर से नसीराबाद में छापेमारी की गई। इसमें स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया।
हंसवर के अलावा क्राइम ब्रांच टीम ने इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में पहुंचकर दबिश दी, लेकिन वहां भी बसपा नेता की तलाश अधूरी ही रही। गौरतलब है कि जुरगाम मेंहदी पर आरोप है कि उसने मुंबई के शातिर बदमाश जफर सुपारी की हत्या के लिए बदमाशों को सुपारी दी थी।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने ही जुरगाम की भूमिका की जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। गत दिनों भी मुंबई पुलिस की टीम आयी थी, लेकिन पुलिस खाली हाथ लौट गई। अब एक बार फिर बसपा नेता की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।