फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वॉलीबॉल में रेड तो खो-खो में ग्रीन हाउस बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से सटे लोरपुर ताजन स्थित अकबरपुर पब्लिक स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वॉलीबॉल व खो-खो खेल का आयोजन हुआ। इसमें रेड हाउस ने वॉलीबॉल और ग्रीन हाउस ने खो-खो में जीत हासिल की।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस व यलो हाउस के हुए रोमांचक मुकाबले में रेड हाउस ने यलो को 10 अंकों से शिकस्त दी। जबकि खोखो खेल रेड हाउस व ग्रीन हाउस के बीच हुए मुकाबले मेें ग्रीन हाउस की टीम ने अनन्या के नेतृत्व में जीत दर्ज की।
भाला फेंक में ग्रीन हाउस के अरमान ने संदीप को पछाड़ा तो डिस्क प्रक्षेपण में रेड हाउस के अरुण ने जीत दर्ज की। इससे पहले महोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक सै. जफरुल हसन ने किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी करने से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होने के साथ ही उनमें एकाग्रता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें