फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रमजान के महीने में बरसती है रहमत और बरकत

Mon, 03 Mar 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान मुसलमानों के लिए इबादत का महीना है। इस मुकद्दस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और इबादत करके अल्लाह के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं। रमजान के महीने 29 या 30 दिन के होते हैं। इस्लाम में रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है जिसे अशरा कहा जाता है। अरबी में अशरा 10 नंबर होता है। रमजान के पहले दस दिन (1-10) को पहला अशरा, दूसरे 10 दिन (11-20) को दूसरा अशरा और तीसरे दस दिन (21-30) को तीसरा अशरा कहा जाता है।
विज्ञापन





तीनों अशरों का महत्व



लोरपुरी के मौलाना शब्बर हुसैन खां बताते हैं कि रमजान के शुरुआती 10 दिनों में यानी पहले अशरे में जो रोजे रखकर नमाज अदा करता है उस पर अल्लाह की रहमत बरसती है। वहीं रमजान के दूसरे अशरे में लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगता है। रमजान के 11वें रोजे से 20वें रोजे तक दूसरा अशरा चलता है। यह अशरा माफी का होता है। इस अशरे में लोग इबादत कर के अपने गुनाहों से माफी पा सकते हैं।
इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, अगर कोई इंसान रमजान के दूसरे अशरे में अपने गुनाहों से माफी मांगता है, तो अन्य दिनों के मुकाबले इस समय अल्लाह अपने बंदों को जल्द माफ करता है। 21वें रोजे से शुरू होकर चांद के हिसाब से 29वें या 30वें रोजे तक चलता है। ये अशरा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। जामा मस्जिद मछलीगांव सम्मनपुर के मौलाना नुरुलहसन रिजवी के तीसरे अशरे का मकसद जहन्नुम की आग से खुद को महफूज रखना है। इस दौरान हर मुसलमान को जहन्नुम से बचने के लिए अल्लाह से दुआ करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें