अंबेडकरनगर। श्री हनुमत आश्रम अनिरुद्ध नगर बेनीपुर में रविवार को स्वर्गीय इंदुलता पांडेय स्मारक अंतरजनपदीय डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें वीरसिंहपुर, सया, गोसाईगंज, और खजूरी जैसी बड़ी टीमें क्वार्टर फाइनल मुकाबले से ही बाहर हो गईं।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रायबरेली और बेनीपुर की टीमों के बीच खेला गया। रायबरेली की टीम ने कड़े मुकाबले में बेनीपुर को 25-19 और 25-20 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले पहले सेमीफाइनल में बेनीपुर ने बाराबंकी को 25-20 और 25-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में रायबरेली ने बेनीपुर बी को 25-10 और 25-15 से मात दी थी। अनिरुद्ध मुनि पांडेय ने विजेता टीम को 8000 रुपये, मेडल और शील्ड प्रदान की। उपविजेता बेनीपुर की टीम को 5100 रुपये, मेडल और शील्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृृत्त शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध मुनि पांडेय, विशिष्ट अतिथि राम मुनि पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, देव इंद्रावती के प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर के भतीजे अभिनंदन सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह ने स्व. इंदुलता पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।