फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रेडियोलाॅजिस्ट छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में रेडियालॉजिस्ट के मेडिकल अवकाश पर जाने से बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड जांच ठप रही। लंबे इंतजार के बाद जांच कराने पहुंचे मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल में करीब एक सप्ताह तक अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसके बावजूद अस्पताल में सिर्फ एक ही रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. पीएन यादव की तैनाती है। वो ही मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच करते हैं। भीड़ अधिक होने से यहां मरीजोंं को अक्सर जांच के लिए एक पखवाड़े से लेकर एक माह तक जांच के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस बीच बृहस्पतिवार को रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. पीएन यादव मेडिकल अवकाश पर चले गए। बताया जाता है कि उनकी सर्जरी हुई है। इसके चलते करीब एक सप्ताह तक अब जिला अस्पताल नहीं आ पाएंगे। इससे अस्पताल में इस दौरान जांच सेवा ठप रहेगी।
बृहस्पतिवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे 30 से अधिक मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद जिन लोगों को आज की तारीख मिली थी वह सुबह से ही अस्पताल पहुंच गए थे। जब रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए तो मरीज परेशान होने लगे। काफी इंतजार के बाद मरीजों को बताया गया कि डाॅक्टर छुट्टी पर हैं, आज जांच नहीं हो पाएगी। जलालपुर के मरीज कामता प्रसाद तथा हजपुरा के भवानी फेर ने कहा कि जिला अस्पताल में यह स्थिति अक्सर रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए स्थायी इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने की वजह से असुविधा हो रही है। वैकल्पिक प्रबंधों के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें