फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों की विद्युत समस्याओं का शीघ्र करें समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुनकर उपभोक्ताओं तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें डीएम ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कहा कि बुनकर उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्हें किसी तरीके से परेशान न किया जाए। उपभोक्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया जाए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि विद्युत मीटर को परिसर के बाहर स्थापित किया जाए, पावरलूम के कनेक्शन पर अन्य विधा जैसे घरेलू एवं कॉमर्शियल में विद्युत प्रयोग किया जाना, मृत व्यक्ति के नाम पर कनेक्शन का प्रयोग करना, बकाए परिसर पर नए कनेक्शन की मांग करना, एकल बिंदु कनेक्शन, एक परिसर पर स्थापित कनेक्शन से दूसरे परिसर में विद्युत का उपभोग करना, हथकरघा विभाग द्वारा प्रदत्त लिस्ट में नाम न होने पर बुनकर छूट की मांग करना तथा बिलिंग रेट पर बिंदुवार चर्चा किया गया।
डीएम ने उपभोक्ताओं से कहा कि लाइन लॉस पर मीटर रीडिंग करने तथा मीटर बाहर लगाने एवं बदलने से मना नहीं किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा सहयोग किया जाए। मीटर छेड़खानी पर नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा। पावर लूम संयोजन पर घरेलू उपयोग नहीं किया जाएगा। विद्युत बिल पुराने दर से जमा किया जाता रहेगा जब तक नया दिशा निर्देश नहीं आता है। उपभोक्ता के मृतक होने पर वैधानिक वारिस के नाम परिवर्तन किया जाएगा। फ्लैट रेट जमा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई किया जाए। इस मौके पर एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, बुनकर उपभोक्ता, विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें