फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण की दो जांच रिपोर्टों पर उठे सवाल

Wed, 01 Oct 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज के नरियांव गांव में घूर के गड्ढे पर अतिक्रमण को लेकर तहसील प्रशासन की दो विरोधाभासी जांच रिपोर्टों ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

नरियांव गांव स्थित एक भूमि गड्ढा खाते में दर्ज है, जिस पर आसपास के लोगों द्वारा क्रमिक अतिक्रमण किया जा रहा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद सफीक ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। लेखपाल ने पहली जांच रिपोर्ट 30 जून को लगाई, जिसमें मोहम्मद तारीख और मोहम्मद आरिफ को अतिक्रमणकर्ता बताया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया कि मोहम्मद तारीख ने पक्की दीवार खड़ी कर करकट युक्त मकान बना लिया है। शिकायतकर्ता की असंतुष्टि पर दोबारा जांच हुई। दूसरी रिपोर्ट 17 अगस्त को तैयार की गई, जिसमें सिर्फ मोहम्मद तारीख को अतिक्रमणकारी बताया गया और मोहम्मद आरिफ के अतिक्रमण का कोई उल्लेख नहीं किया गया। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि इसकी पुनः निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें