फोटो 25, अंबेडकरनगर के रामपुर सकरवारी प्राथमिक विद्यालय में निकला अजगर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी परिसर के पास शुक्रवार को एक बार फिर अजगर ने दहशत फैलाई। अजगर निकलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि, अजगर देख लोग भयभीत भी दिखे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
तीन दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय, रामपुर सकरवारी परिसर के पास एक विशाल अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया था। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में ले लिया था। लोगों के मन से अजगर की दहशत खत्म नहीं हुई थी कि इस बीच शुक्रवार को विद्यालय के पास निकले एक अन्य अजगर ने लोगों में दहशत फैला दी।
अजगर निकले की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में अजगर का भय साफ तौर पर दिखा। बाद में प्रधानाध्यापक विवेक मणि सिंह की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर कब्जे में ले लिया। अजगर निकलने की चर्चा लोगों के बीच काफी देर तक देखी गई। (संवाद)