अकबरपुर नगर क्षेत्र में सजाया जा रहा पंडाल।
अंबेडकरनगर। आगामी रविवार से शहरी क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों में पूजन शुरू होगा। इसे देखते हुए शुक्रवार को डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी अभिजीत आर शंकर ने अकबरपुर व टांडा नगर पालिका क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
अकबरपुर के शहजादपुर में सबसे ज्यादा पंडाल सजाए जा रहे हैं। डीएम व एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहजादपुर बाजार की तमाम गलियों का भ्रमण किया। दोपहर होते-होते जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला बाजारों में पहुंचा, लोग दुकानों से निकलकर सड़क किनारे खड़े हो गए।
इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बात की, दुकानदारों से मिले और महिलाओं से संवाद करते हुए सुरक्षा से जुड़े सुझाव भी लिए। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा का संदेश भी दिया। इसके बाद टांडा नगर पालिका क्षेत्र के तमाम मोहल्लों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम व एसपी ने बताया कि पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त फोर्स तैनात है। सभी थाने अलर्ट मोड पर हैं। सीसीटीवी, ड्रोन व निगरानी दल सक्रिय हैं। जनता से अपील है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी 112 या नजदीकी थाने पर दें।
अकबरपुर नगर क्षेत्र में सजाया जा रहा पंडाल।
अकबरपुर नगर क्षेत्र में सजाया जा रहा पंडाल।
अकबरपुर नगर क्षेत्र में सजाया जा रहा पंडाल।