फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बच्चों को दिलाएं बेहतर शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड भीटी के केवारी परमानंद गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का शुक्रवार को उपनिदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी अयोध्या मंडल रमाशंकर पांडेय ने जायजा लिया। व्यवस्थाओं को देखा तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्र पर महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का जायजा लिया। दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उपनिदेेशक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का बढ़-चढ़कर पात्रों को लाभ दिलाया जाए।
बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनके अंदर चीजों को सीखने की प्रवृत्ति का विकास किया जाए। इससे बच्चे चीजों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें। इस मौके पर बीडीओ अंजलि भारती, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी फूल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें