फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें योजनाओं के बेहतर संचालन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही टीकाकरण अभियान को शतप्रतिशत सफल बनाने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्ता ने कहा कि योजनाओं के बेहतर संचालन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मचारियों पर है। गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक, गीत, चौपाल व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दें। उन्हें इनका सुचारु रूप से लाभ मिले, यह भी सुनिश्चित करें। साथ ही गर्भवती को सरकारी अस्पताल में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित करें। उन्हें सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने से मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं। कहा कि सप्ताह में दो बार चलने वाले टीकाकरण अभियान को शतप्रतिशत सफल बनाने की भी जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मचारियों पर है। लोगों को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें। साथ ही मौजूदा समय में नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। इसे सफल बनाने को लेकर भी स्वास्थ्य कर्मचारी गंभीरता दिखाएं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें