फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़तालियों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

Tue, 20 Sep 2016 11:21 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में प्रदर्शन करतीं स्वास्थ्य संविदाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने एवं सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्टों व नर्सों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कहा गया कि उनकी मांगों को लेकर शासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में उनके हित के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता है, तब तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन जारी रहेगा।  

प्रांतीय आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डॉ. रविश्याम ने कहा कि लंबे समय से फार्मासिस्टों की उपेक्षा की जा रही है। छठे वेतन आयोग की विसंगति दूर किए जाने एवं सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर अब तक कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जा सकी है। वक्ताओं ने ग्रेड पे बढ़ाकर 4600 रुपये किए जाने, डिप्लोमा इंजीनियर की तरह डिप्लोमा फार्मासिस्ट का पद सीएचसी व पीएचसी में सृजित किए जाने की मांग की।

कहा गया कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान रामसुंदर भारती, दिनेश यादव, शराफत हुसैन, आरएन भारती, राजमणि, सुग्रीव चौधरी, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाए जाने एवं छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग को लेकर नर्सेज संघ के बैनर तले स्टाफ नर्सों ने भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कहा गया कि नर्सों की समस्याओं के निस्तारण की सुध शासन को नहीं है, जबकि नर्सें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं।

कहा गया कि जब तक उनकी मागों का निस्तारण नहीं होता, तब तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान गुलाबी देवी, चुन्नीलाल, शशिकला, बसंती देवी, रेनू, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें