फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हफ्ते भर से बिजली गुल, नाराज लोगों का तहसील में प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के उस्मापुर स्थित कांशीराम आवास योजना की एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार काे तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए एसडीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास योजना की रहने वाली कंचन, अनारा देवी, सामंत कुमार, चमेला देवी, निशा, संजय, इजहार आदि ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस बारे में उपकेंद्र पर सूचना दी गई। इसके बाद आपूर्ति की बाधा को दूर नहीं किया गया। इसके चलते हफ्ते भर से कॉलोनी के लोग भीषण गर्मी में बिना बिजली के रह रहे हैं। समस्या जानने के बाद एसडीएम हरिशंकर लाल ने लोगों को समझाकर शांत कराया। गड़बड़ी ठीक कराकर जल्द आपूर्ति बहाले कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें