फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार न हटाने पर प्रदर्शन

Sun, 28 Feb 2016 10:23 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
iग्रामीणों ने कहा कि  मोहल्ले के एक दर्जन से अधिक घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। उसे हटवाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र तार हटवाने की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई, तो टांडा उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद अहमद व कमरुद्दीन ने कहा कि लगभग 15 घरों के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसे हटवाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि जब भी इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा जाता है, तो सिर्फ उन्हें आश्वासन ही दिया जाता है। कोई प्रक्रिया नहीं शुरू की जाती। गर्मी का मौसम आ रहा है। ऐसे में कभी भी इन जर्जर तारों से अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन


कहा गया कि बीते वर्ष गर्मी में जर्जर तार के गिरने से तीन घरों के उपकरण जल गए थे। इसमें लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ था। उस समय मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन अधिकारियों ने तार हटाने को लेकर आश्वासन दिया था। हालांकि तार अब तक हटाया नहीं जा सका है।

वक्ताओं ने कहा कि अब और उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि गर्मी प्रारंभ होने से पूर्व जर्जर हो चुके तारों को नहीं हटवाया गया, तो टांडा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार, जानमोहम्मद, आफताब, संजय, नंदलाल, खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें