फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में पटेल नगर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक जन आक्रोश रैली निकाली। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कक्ष के बाहर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ लूट, डकैती, आगजनी और महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो पूरे विश्व के हिंदुओं के लिए चिंता का विषय है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी घटनाओं के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है और भारत को इसमें हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शन में जगपाल वर्मा, राजीव पटेल, जय प्रकाश, आशुतोष, प्रीति मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, शिवपूजन, अजय मिश्रा, विमला भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें