फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपराध से अर्जित की करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

Wed, 25 Mar 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक माफिया खान मुबारक समेत पांच गैंगस्टरों की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने दिया है।
विज्ञापन

हंसवर क्षेत्र के हरसंहार गांव निवासी माफिया खान मुबारक के खिलाफ वर्ष 2019 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि उसने रामपुर बेनीपुर में दबंगई के बल पर एक बिस्वा जमीन पर कब्जा कर उस पर मकान बनवाया और किराये पर देकर आय अर्जित करता रहा। इस संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
अयोध्या के गोसाईगंज निवासी ताज मोहम्मद के बैंक खाते में अपराध से अर्जित 2.57 लाख रुपये पाए गए हैं। डीएम ने खाते को सीज कर अकबरपुर पुलिस को तीन माह में अनुपालन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बेवाना के ताजपुर गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजे वर्मा की करीब 9 लाख रुपये की संपत्ति को भी कुर्क करने का आदेश दिया गया है। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के अच्छेलाल निषाद के खिलाफ अवैध शराब कारोबार से अर्जित संपत्ति, जबकि अहिरौली क्षेत्र के इबरार उर्फ गुड्डू के मकान को भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

g तस्करी गैंग पर भी कसा शिकंजा : जलालपुर। कटका पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जलालपुर के लारपुर दक्षिणी निवासी बृजभूषण, आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी राजेश निषाद और आलापुर क्षेत्र के रन्नापुर निवासी प्रमोद कुमार शामिल हैं। थाना प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि गैंग नशे की तस्करी के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित करता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें