फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हजरत अली की शहादत पर निकाला जुलूस

Sat, 22 Mar 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में हजरत अली कीक शहादत पर जूलूस निकालते समुदाय के लोग। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हजरत अली की शहादत के मौके पर अंजुमन हैदरिया के मातमी दस्ते की ओर से नगर के शहजादपुर अब्दुल्लापुर में इमामबाड़े से जुलूस निकाला गया। जुलूस अपने कदीमी रास्ते लोहिया चौक, सब्जी मंडी से होते हुए पहितीपुर रोड करबला में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चौकस रही। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार की अगुवाई में कोतवाली अकबरपुर प्रभारी श्रीनिवास पांडेय, शहजादपुर चौकी इंचार्ज रवीश कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव ने कार्रवाई की।

इनसेट-
जलालपुर कस्बे में निकला जुलूस
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत अली की शहादत पर नगर के छोटे इमामबाड़ा में अंजुमन जाफरिया के बैनर तले मजलिस के बाद हजरत अली के ताबूत बरामद किए गए। जहां नौहा ख्वानी व सीनाजनी का दौर जारी रहा। शनिवार को दोपहर बाद नगर के जाफराबाद स्थित बड़े इमामबाड़ा पर अल विदाई मजलिस को मौलाना जाफर रजा जौहरी ने संबोधित किया। इस दौरान निकाला गया जूलूस कई रास्तों से होकर चिलवनिया स्थित कर्बला में पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में इब्ने अली जाफरी, कल्बे हसन, अली हैदर, इनाम जाफरी, मोहम्मद अब्बास रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें