फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर–घर बताई कचरा अलग करने की प्रक्रिया

Mon, 08 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मिर्जापुर वार्ड में रविवार को नगर पालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान न केवल सड़कों और गलियों की सफाई की गई, बल्कि वार्ड के लोगों को कचरा प्रबंधन के सही तरीके भी समझाए गए। अभियान में सफाई टीम ने वार्ड को कई हिस्सों में बांटकर काम किया। हर हिस्से में अलग–अलग टीम लगाई गई, ताकि कोई जगह छूट न जाए। सफाई के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया और जहां जरूरी लगा, वहां दोबारा सफाई कराई। अभियान के दौरान नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने की जानकारी दी गई। इसके लिए परिवारों को दो रंग के डिब्बे इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। स्वच्छता मित्रों ने घर–घर जाकर लोगों से बात की। उन्होंने नागरिकों से सड़क पर या खुले में कचरा न फेंकने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें