फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश के चलते बढ़ी ठंड के बीच अकबरपुर शहर के लोगों को बिजली संकट की मार से भी जूझना पड़ा। बुधवार को भी अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताआ करीब पूरे दिन हलकान रहे। अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाता तब तक सुचारु आपूर्ति संभव नहीं है।
विज्ञापन

पॉवर कॉरपोरेशन अपने उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति का दावा तो लगातार करता है, लेकिन रोस्टर के अनुसार बिजली मिल सके, इसके लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जर्जर उपकरणों के जवाब देने व ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर के समय-समय पर जवाब देने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बनी रहती हैं। बुधवार को भी अकबरपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल सकी।
करीब-करीब पूरे दिन कुछ-कुछ देर पर कटौती होती रही। एक बार तो तीन घंटे के लिए बिजली नदारद रही। इससे उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना था कि सुचारु विद्युत आपूर्ति में सबसे बड़े बाधक जर्जर हो चुके उपकरण व ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर हैं। जब तक इनमें सुधार नहीं किया जाएगा, तब तक सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

अभी तो बिजली की खपत कम है तो विद्युत आपूर्ति की यह हालत है। जब गर्मी में खपत बढ़ेगी तो क्या आलम होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर वीके पटेल ने बताया कि कम्पोजिट फीडर में उपकरणों को बदलने का कार्य चल रहा है। इसके चलते हर दिन दो घंटे की कटौती की जा रही है। बुधवार को भी यह कटौती दोपहर सवा एक बजे से अपराह्न सवा तीन बजे तक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें