अंबेडकरनगर के बीएनकेबीपीजी कॉलेज में जि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्क?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में टीबी, एचआईवी व रक्तदान जागरूकता के लिए एक मिनट वीडियो मेकिंग व ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एचआईवी प्रतियोगिता में शफकत जहां, टीवी में प्रियांशी कुशवाहा तथा रक्तदान जागरूकता प्रतियोगिता में शिवांगी उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। कहा कि एचआईवी, टीबी के प्रति जागरूक होने पर ही इन बीमारियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकता है। रक्तदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है, जो सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
इस बीच टीबी, एचआईवी व रक्तदान को लेकर हुई प्रतियोगिता में प्रत्येक में 50-50 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। प्राचार्या सुचिता पांडेय ने बताया कि एचआईवी प्रतियोगिता में शफकत जहां, टीबी में प्रियांशी व रक्तदान प्रतियोगिता में शिवांगी ने बाजी मारी। बाद में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधीर सिंह, डॉ. मुकुल त्रिपाठी, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. अनिल कुमार, रंगोली, मुस्कान व संदीप आदि मौजूद रहे।