अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के इटरौरा में सोमवार को आयोजित कजरी तीज मेले के दौरान दंगल व दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में प्रिंंसराज यादव ने बाजी मारी। 400 मीटर में माेहित यादव और 200 मीटर की दौड़ में मानस राज अव्वल रहे। बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में बौद्ध कुमारी और 400 मीटर में गायत्री अव्वल रहीं। दंगल प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग में शुभम यादव, सिराज, दिलशाद, आमिर, मोहम्मद फरहान, आजाद, मोहम्मद तारिक व शादाब ने बाजी मारी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता विधानचंद चौधरी ने किया।