फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने गरीबों को बिना भेदभाव दिया योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रामनगर में भाजपा के गौरव दिवस गोष्ठी में जानकारी देते वक्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ ने रविवार को वित्तीय समावेश गौरव दिवस मनाया। इसमें प्रधानमंत्री जनधन योजना के लाभार्थियों को कॉमन सर्विस सेंटर में आमंत्रित कर उनका नामांकन प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना में करवाया गया।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत गोविंद साहब मंडल के सीएससी जनसेवा केंद्र पर मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ बगैर भेदभाव के दिया है। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या बीमा योजना, अटल बीमा योजना समेत कई अन्य योजनाओं का लाभ गरीबों को देने का काम किया है।
ऑनलाइन प्रक्रिया से योजनाओं का लाभ देकर गरीब परिवारों की मुश्किलों को आसान बना दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत विगत वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ 2 लाख खाते खोले गए। अटल पेंशन के लाभ से 38 लाख 60 हजार 615 लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 330 रुपये के अंशदान पर 2 लाख रुपये का बीमा सरकार की ओर से कराया जा रहा है। इस मौके पर केंद्र संचालक धर्मेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री गौरव दूबे, वरुण सिंह, अनिल सिंह, राम जश भारती, गुड्डू भारती, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ओम साईं जनसेवा केंद्र पर रामनगर में मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है, जो ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन की एक श्रृंखला का संचालन करने में सक्षम बनाती है। ऑनलाइन बैंकिंग, ग्राहकों को उनके नेट बैंकिंग खाते से वित्तीय और गैर वित्तीय लेनदेन करने की सुविधा प्रदान करती है। इस मौके पर केंद्र प्रभारी रामकेश गौड़, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार साधू शुक्ला व चंद्रप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें