फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी समेत दो निलंबित

Fri, 04 Dec 2015 11:48 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सोनवा बूथ पर फिर से मतदान कराए जाने की संस्तुति भी निर्वाचन आयोग से की है। 9 दिसंबर को अंतिम चरण के मतदान के साथ इस बूथ पर भी मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि कटेहरी ब्लॉक में एक दिसंबर को मतदान कराया गया था। कटेहरी में शामिल सोनावां मतदान केंद्र पर मतदान के बाद क्रमांकयुक्त एक सादा मतपत्र पाए जाने के बाद चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया था। इस बीच एक दिन पूर्व दो प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत की।

डीएम ने इस पर संबंधित रिटर्निंग आफीसर व एआरओ से जांच कराई। पता चला कि सोनावां मतदान केंद्र पर मतदान से पहले ही क्रमांकयुक्त 100 सादे मतपत्र गायब हो गए थे, जो प्रधान पद से जुड़े थे। यह जानकारी सामने आते ही डीएम ने बूथ पर पीठासीन अधिकारी रहे शिक्षक आशुतोष यादव से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि 100 मतपत्र गायब हो गए थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी विवेक ने इस पर पीठासीन अधिकारी आशुतोष व शिक्षा विभाग से ही जुड़ी द्वितीय मतदान अधिकारी बीनू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएम ने संबंधित बूथ पर फिर से मतदान कराए जाने की संस्तुति तत्काल निर्वाचन आयोग को कर दी।

आयोग से हुई वार्ता के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि 9 दिसंबर को संबंधित बूथ पर मतदान कराया जाएगा। डीएम ने यह भी बताया कि प्रकरण में फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। पूर्व में जो मतदान हुआ था, उसकी पेटिका खुलने पर यह देखा जाएगा कि जिन क्रमांक के मतपत्र गायब हुए हैं क्या उनसे एक ही प्रत्याशी के पक्ष में तो मतदान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें